रोजाना सुबह पीएं चने का पानी, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे कई और फायदे

रोजाना सुबह पीएं चने का पानी, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे कई और फायदे

सेहतराग टीम

चना हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसलिए एक्सपर्ट भी कहते हैं कि रोजाना सुबह चना खाना चाहिए। वहीं क्या आप जानते हैं कि चने का पानी भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जी हां चने का पानी पीने से हमारे शरीर से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। इसमें फाइबर और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसके रोजाना सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आपको सादा चने का पानी पीना अच्छा नहीं लगता को इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें काला नमक, पुदीना और जीरा पाडडर मिलाकर भी पी सकते हैं। 

पढ़ें- जानिए, केला खाने से किन बीमारियों में फायदा मिलता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिशन

चने का पानी पीने के फायदे (Benefits of Drinking Soaked Chana Water)

इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर

रोजाना सुबह खाली पेट चने के पाना के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन के अलावा क्लोरोफिल और फॉस्फोरस  जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं।

एनर्जी के लिए 

चने के पानी का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए और और साथ में अंकुरित चने खाए जाएं तो पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह थकान दूर करने में बेहद कारगर साबित होता है।

स्किन में आएगा निखार

खाली पेट चने खाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इसके पानी में भी चने वाले गुण पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट चने का पानी पीने से खून साफ होता है। इससे चेहरे का नैचुरल ग्लो बढ़ जाता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

डायबिटीज की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। चने का पानी इसे कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने के लिए चने का सेवन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके अलावा चने को जिस पानी में भिगोया जाता है, वो भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मिनरल्स और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन घटाने में मदद करता है।  

इसे भी पढ़ें-

गर्मियों में जरूर खाइए ये फल, कई बीमारियों से बचेगा आपका शरीर

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।